पुलिस क्वार्टर में कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हुई
By Shubh Bhaskar ·
04 Feb 2026 ·
87 views
पुलिस क्वार्टर में कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हुई
दैनिक शुभ भास्कर बिहार पूर्णिया अमौर थाना मुख्यालय परिसर के क्वार्टर में हवलदार आलमनाथ भूइयां उम्र 40 वर्ष की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मूल रूप से बारोटिका थाना गोईकेरा जिला चाइबासा झारखंड के निवासी थे, घटना बुधवार करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस मेस का स्टाफ नाश्ता लेकर उनके क्वार्टर पहुंचा, तो दरवाजा खुला और सटा हुआ था । अंदर झांकते ही हवलदार को जमीन पर खून से लथपथ गिरा पड़ा था , यह नाश्ता लेकर पहूंचे स्टाफ ने शोर मचाया, यह सब देखकर स्टाफ का होश उड़ गया हवलदार आलमनाथ भूइयां मृत अवस्था में पड़े हुए थे शोरगुल सुनकर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी मौके पर दौड़ पड़े , घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया, घटना की सूचना थाना अध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को दी, घटना के बाद एमोर थाना में डीएसपी जितेंद्र पांडे अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने पहुंचकर ममले की छानबीन शुरू की, वहीं एफएसएल की टीम पहुंचकर मौके पर से कई सैंपल एकत्रित किए, मृतक हावालदार के गले में बुलेट आर-पार होने का गहरा जख्म था। मौके से पुलिस व एफ एस एल की टीम ने कार्बाइन साहित बुलेट को जब्त किया, एफएसएल की टीम ने पुरी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अपनी पत्नी से मृतक हवलदार फोन पर सामान्य बात की थी, लेकिन दो घंटे के भीतर ही यह घटना घटी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और ही है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है और फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है