ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का भावपूर्ण शानदार मंचन संपन्न

By Shubh Bhaskar · 04 Feb 2026 · 33 views
माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का भावपूर्ण शानदार मंचन संपन्न


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम अभिनव, प्रयागराज द्वारा इनर व्हील ऑफ़ इलाहाबाद के अर्णिमा (पहली किरण–ए–उम्मीद) कैंसर चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गत मेहता प्रेक्षागृह, प्रयाग संगीत समिति में माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का अत्यंत भावप्रवण मंचन किया गया।
मशहूर माइम निर्देशक मोइनुल हक़ के निर्देशन में प्रस्तुत इस मूक नाटक ने माँ-बेटी के संघर्ष, साहस और सपनों की कथा को बिना संवाद के प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा।
माँ की भूमिका में सरगम लता, किशोरी बेटी के रूप में समृद्धि तथा युवा बेटी बनी संस्कृति का अभिनय दर्शकों के दिलों को छू गया।
शराबी पति के किरदार में आदित्य सिंह और धनाढ्य व्यक्ति की भूमिका में गुरुविन्दर सिंह ने सशक्त व प्रभावी प्रस्तुति दी।
आईपीएस बनी बेटी द्वारा माँ को दी गई सलामी पर पूरा प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।अभिनव संस्था के मशहूर निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि माइम प्रस्तुति नाट्क विधा की सबसे प्राचीन एवं प्रभावशाली सशक्त विधा है, जो विलुप्ति के कगार पर है, इस विधा के पुनरोद्धार के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube