श्री राम सुपर मार्केट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
By Shubh Bhaskar ·
04 Feb 2026 ·
24 views
श्री राम सुपर मार्केट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-श्रीराम सुपरमार्केट शाहपुरा में सुबह गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के गो सम्मान आह्वान अभियान के प्रभारी बहादुर सिंह गुर्जर ने कहा कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है,प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को,राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है,नाम मात्र की गोशालएँ हैं जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है। अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है।जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो।
महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा,गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा। जिसके फलस्वरूप हम सब का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।
नव नियुक्त गो जिला प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि गंभीर चिंतन का विषय है कि गो माता की समस्या को लेकर संतों और गो सेवकों की एक विशेष बैठक ६ माह पूर्व वृन्दावन धाम में हुई ,जिसमें पत्रक में वर्णित २ वर्ष के काल खण्ड की वृहद योजना द्वारा ,
संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए ,गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है,जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा।
यह किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है अपितु संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित ,सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए है।अतः
27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति ,माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करें। इसके लिए जिला प्रभारी जगदीश साहू एवं नव नियुक्त गौ जिला प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़ ने सबके साथ चर्चा करके तहसील टोली का विधिवत गठन किया हस्ताक्षर अभियान को प्रारंभ करवाने का ज़िम्मा लिया इस अवसर पर तो सुगन बोहरा ,आत्मा राम साहू ,राम किशन साहू ,मदन माली ,भगतसिंह लूलास ,देवेन्द्र सिंह पवार ,राजू कहार ,रामेश्वर बोहरा आदि अनेक गणमान्य गो सेवक उपस्थित रहे।