ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लेटे हुए हनुमान जी महाराज के पुजारी से शिष्टाचार भेंट की गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री ने!

By Shubh Bhaskar · 04 Feb 2026 · 31 views
लेटे हुए हनुमान जी महाराज के पुजारी से शिष्टाचार भेंट की गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री ने!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्रयागराज- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए देशभर में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक ०3 फरवरी को शाम करीब सात बजे संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दरबार पहुंचे।
इस दौरान गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पुजारी सूरज दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की गौ सेवा और धर्म रक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर *पुजारी सूरज दास महाराज* ने कहा कि गौ माता की सेवा हिंदू धर्म का प्रथम कर्तव्य माना गया है। जो व्यक्ति गौ माता की सेवा और रक्षा करता है, उसे भगवान श्रीराम के चरणों की प्राप्ति होती है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार एवं गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन पर वीर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी हुई है।
वहीं गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि लेटे हुए हनुमान जी महाराज से उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं पर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की तथा गौ सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube