ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन मैदान में!

By Shubh Bhaskar · 04 Feb 2026 · 58 views
गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन मैदान में!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटपूतली- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए सक्रिय हैं।
इसी क्रम में कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में संगठन की टीम को सूचना मिली कि एक नीलगाय के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे का रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया।
इस दौरान कोटपूतली जिला उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुभाष डाडा, गौ पुत्र भवानी सिंह, गौ पुत्र आकाश आर्य, गौ पुत्र बंटी, गौ पुत्र कृष्णा तथा गौ पुत्र अभय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की ओर से देशभर के कार्यकर्ताओं से गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आने और टीम बनाकर कार्य करने की अपील की गई। संगठन का कहना है कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है तथा समाज को इस दिशा में जागरूक होना आवश्यक है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का कहना है कि वह सम्पूर्ण भारत में गौ सेवा और संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। बृजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube