यूजीसी के काले कानून के विरोध में सामान्य वर्ग सड़कों पर, अलवर बंद की चेतावनी!
By Shubh Bhaskar ·
04 Feb 2026 ·
46 views
यूजीसी के काले कानून के विरोध में सामान्य वर्ग सड़कों पर, अलवर बंद की चेतावनी!
यूजीसी के काले कानून के विरोध में सामान्य वर्ग सड़कों पर, अलवर बंद की चेतावनी!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
यूजीसी द्वारा लागू किए गए तथाकथित काले कानून के विरोध में सामान्य वर्ग पूरी तरह लामबंद हो गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि यह काला कानून शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो अलवर के बाजार बंद कर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
यूजीसी काले कानून के विरोध में मंगलवार को शहीद स्मारक, कंपनी बाग अलवर से एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
सामान्य वर्ग संघर्ष समिति के संयोजक विशंभर दयाल वशिष्ठ ने बताया कि मशाल जुलूस शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मन्नी का बढ़, चर्च रोड, पंसारी बाजार, घंटाघर होते हुए होप सर्कस तक निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में सामान्य वर्ग के लोग शामिल हुए और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
होप सर्कस पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के काले कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को तेज करते हुए अलवर सहित पूरे राजस्थान में बंद और आक्रामक प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस अवसर पर *अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष अमित गोयल* ने कहा कि यूजीसी को अपना निर्णय तुरंत वापस लेना चाहिए।
*राष्ट्रीय पंजाबी दल, अलवर इकाई के अध्यक्ष अमित छाबड़* ने कहा कि यह कानून किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*व्यापार संघ के राजकुमार गोयल* ने कहा कि सकल सामान्य वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ व्यापारी वर्ग भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, आवश्यकता पड़ी तो बाजार बंद किए जाएंगे।
*श्री राजपूत सभा अलवर इकाई के अध्यक्ष सूरजभान गौड़* ने कहा कि क्षत्रिय समाज अपने धर्म का निर्वहन करेगा और यूजीसी को यह काला कानून हर हाल में वापस लेना होगा।
*संयोजक विशंभर दयाल वशिष्ठ* ने कहा कि सामान्य वर्ग किसी भी कीमत पर काला कानून बर्दाश्त नहीं करेगा। यूजीसी या तो इस कानून को वापस ले, अन्यथा सरकार को यूजीसी को ही समाप्त करने पर विचार करना चाहिए। आंदोलन की आगामी रणनीति संघर्ष समिति की बैठक में तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ०5 फरवरी को शाम 4:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से पृथ्वीसिंह नरूका,सूरजभान गौड़,अतुल किशोर गुप्ता, अमित गोयल,राजकुमार गोयल, रमेश जुनेजा,राकेश अरोड़ा, अशोक आहूजा,अमित छाबड़ा, अविनाश माथुर,ओ.पी. शर्मा, आकाश मिश्रा,नागपाल शर्मा माचाड़ी,जगराम पहलवान, रामावतार चौहान, दीपक सिंह तंवर,पीयूष शर्मा, मोना दुबे सहित हजारों की संख्या में सकल सामान्य वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन ओ.पी. शर्मा ने किया।