हिन्दू समाज के सशक्त होने से भारत वैभवशाली होगा - प्रांत कार्यवाह रामकेश
By Shubh Bhaskar ·
03 Feb 2026 ·
212 views
हिन्दू समाज के सशक्त होने से भारत वैभवशाली होगा - प्रांत कार्यवाह रामकेश
हिन्दू समाज के सशक्त होने से भारत वैभवशाली होगा - प्रांत कार्यवाह रामकेश
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
उरई नगर( दयानंद बस्ती)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे सकल हिन्दू समाज के सहयोग से उरई नगर की दयानन्द बस्ती का हिन्दू सम्मेलन स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की संत शक्ति पूज्य राहुल जी महाराज (श्री राधाकृष्ण मंदिर) अध्यक्ष श्री बृजलाल सुमन जी एवं मातृशक्ति गीता जी एवं युवा कवि शिवा शुक्ला मंच पर उपस्थिति रहे
कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के कार्यवाह रामकेश जी ने देश के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुये कहा कि हमारी नित नूतन चिर पुरातन भारतीय संस्कृति की एकता अखंडता को नष्ट करने के लिये विगत कई वर्षों के कालखंड मे अनेक आक्रांताओं ने आक्रमण किया परन्तु समय समय पर धर्म की रक्षा के लिये महापुरुषों ने जन्म लिया और राष्ट्र के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग कर आहूति दी जिस कारण हम आज भी अपने वैभवशाली इतिहास पर गर्व करते हैं, हमे अपने इतिहास से सीखकर वर्तमान मे राष्ट्र परमवैभव की ओर अग्रसर हो इस तरह समाज मे कार्य करना चाहिए
उन्होंने कहा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया का भाव केवल हिन्दू धर्म मे ही निहीत है ,हमे विधर्मियों को पहचानना है और आपस मे संगठित रहकर सुदृण समाज का निर्माण करना है जिससे विश्व मे पुनः भारत माँ का यशगान गूंजे।
उन्होंने पंच परिवर्तन पर संदेश देते हुये कहा हम सभी के प्रयास से समाज मे समानता समरसता एकता का भाव रहे, हम पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं ओर प्रकृति की देखभाल का प्रोत्साहन करें,पारिवारिक सम्बंधों का पोषण करें,आत्मनिर्भर भारतीय जीवनशैली अपनायें और नागरिक कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करें।
युवा कवि शिवा ने प्रचारक जीवन,समाज कैसा हो एक साथ चले समरसता का भाव बढे, समाज मे संगठन का भाव पर माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया
अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूज्य राहुल महाराज ने अपने आशीर्वचन से सभी को अभिसिंचित किया।
गरिमा द्विवेदी ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज के जनजागरण का कार्य किया मंच संचालन राघवेंद्र परिहार ने कार्यक्रम संयोजक रवि इटौंदिया जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे सह संघचालक अजय इटौरिया जी , दिनेश चतुर्वेदी डा० सी पी गुप्ता,संतोष त्रिपाठी, नगर कार्यवाह अवध ,अरुण गुप्ता,राजेश निगोतिया प्रवीण गुप्ता,अनूप शुक्ला अरविंद गुप्ता ( विहिप) महावीर गुप्ता शैलेंद्र दीक्षित,अभिषेक राम, लखन याज्ञिक, गौरव चतुर्वेदी सहित दयानंद बस्ती के बंधु मातायें बहनें उपस्थित रही।