ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जय भगवती मां सरस्वती विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 32 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


जय भगवती मां सरस्वती विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

अयाना कोटा जय भगवती मां सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय मोहन मीणा, मुकेश कुदालिया एवं ओकेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच साहिबा राम कथा मीणा, पंचायत समिति सदस्य ममता सुमन, डीपीएस स्कूल के निदेशक ओम पोटर, उप सरपंच द्वारकीलाल चीता एवं नगर अध्यक्ष श्रवण सिंह चक्रकार ने शिरकत की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन:समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की तालियां बटोरीं। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों की उपलब्धियां भी साझा की गईं।


अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन:
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों से आगाह करते हुए मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से दूर रहने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की महत्वपूर्ण सीख दी।


विदाई की बेला पर हुए भावुक:
कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप वैष्णव, निदेशक बलवीर सिंह चौधरी एवं संचालक जितेंद्र कुमार सुमन ने विद्यार्थियों को जीवन के नए सोपान पर अग्रसर होने के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube