मंदिरों पर भी दलगत राजनीति नही करे भाजपा सरकार - विधायक चेतन पटेल
By Shubh Bhaskar ·
03 Feb 2026 ·
78 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
मंदिरों पर भी दलगत राजनीति नही करे भाजपा सरकार - विधायक चेतन पटेल
विधानसभा में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने सरकार पर लोगो की आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए । पटेल द्वारा विधानसभा में तारांकित प्रश्न लगाया था कि सरकार ने अभी तक गत कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत पीपल्दा समेल में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 248 लाख रुपये व दीपरि चम्बल में ठाकुर जी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 383 लाख के विकास कार्य वित्त स्वीकृति निकलने के बाद भी अभी तक क्यों शुरू नही किये ।जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए बताया कि वित्त विभाग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता होने के कारण इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश जारी कर रखे हैं जिसकी पालना में कार्यों पर रोक लगा रखी है ,जिस पर सदन में हंगामा हो गया और विपक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजस्थान विधानसभा चुनाव को हुए 2 साल से ज्यादा हो गया तो अभी तक इस आदेश की पालन करना कहां तक उचित है , सरकार तुरंत प्रभाव से इस आदेश को निरस्त करें । पटेल के प्रश्न पर देवस्थान विभाग ने यह भी बताया की RTICF (Rajasthan tourism infrastructure capacity building fund ) में ऋण लिया जाना प्रक्रिया है और राशि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ होगा , जिस पर पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि ऋण की जरूरत पढ़नी ही नहीं चाहिए जब कार्य की वित्त स्वीकृति जारी हो चुकी है इस दौरान पटेल ने आरोप लगाया कि मंत्री सदन को गुमराह कर रहे है ,सरकार इन विकास कार्य को नहीं करवा कर मंदिरों पर भी राजनीति कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है । देवस्थान मंत्री जब तक पटेल के प्रश्न का पूर्ण जवाब देते प्रश्न कल का समय पूरा हो गया और मंत्री जवाब नहीं दे सके। इस दौरान पटेल मंत्री के जवाब से अंसन्तुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी गत कांग्रेस सरकार ने इन प्राचीन मंदिरों को आस्था का प्रतीक मानते हुए इनके जीर्णोद्धार हेतु करोड़ों रुपए स्वीकृत किये मगर सत्ता के अहंकार में वर्तमान सरकार अब मंदिरों पर भी राजनीति का लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर रही है, प्राचीन मंदिरों की वर्तमान स्थिति अतिचिंतित है जिसको लेकर सरकार के इस कृत्य पर लोगों में आक्रोश है। विधायक ने इन प्राचीन मंदिरों के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करने का क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलवाया ।