ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र धर्म दास महाराज हुए भावुक, गौ संरक्षण को लेकर सरकार से की विशेष मांग!

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 63 views
गौ पुत्र धर्म दास महाराज हुए भावुक, गौ संरक्षण को लेकर सरकार से की विशेष मांग

गौ पुत्र धर्म दास महाराज हुए भावुक, गौ संरक्षण को लेकर सरकार से की विशेष मांग!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा-
मथुरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज मंगलवार को गौ संरक्षण के मुद्दे पर भावुक दिखाई दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से गौ माता की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग की।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा में कार्य कर रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि गौ माता को विश्व की माता मानते हुए उसके संरक्षण के लिए स्पष्ट एवं सख्त कानून लागू किए जाएं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और उन्हें जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गौ संरक्षण के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने आने वाली फिल्म "गोदान" का भी उल्लेख करते हुए कहा कि गौ माता की महिमा और महत्व समाज तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि गौ संरक्षण की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की जाए।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने हाल ही में हाथरस में हुई एक घटना का भी जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा से जुड़े मामलों में न्यायपूर्ण कार्यवाही होनी चाहिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube