शाहपुरा तहनाल गेट स्थित पुलिया निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
By Shubh Bhaskar ·
02 Feb 2026 ·
24 views
शाहपुरा तहनाल गेट स्थित पुलिया निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-तहनाल गेट पर लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिया निर्माण का कार्य अब शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। आज नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी द्वारा तहनाल गेट स्थित प्रस्तावित पुलिया स्थल का मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लगभग 24 लाख रुपये की टेंडर राशि से इस पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि तहनाल गेट क्षेत्र में पुलिया निर्माण की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। अब इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
पुलिया निर्माण कार्य को लेकर तहनाल गेट क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सीताराम बैरवा, कैलाश रैगर, खाजू अंसारी, कन्हैया लाल बैरवा, सुरेश गुर्जर, जगदीश बैरवा, कैलाश बैरवा, भैरूलाल बैरवा, नाथूलाल गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, नारायण प्रजापत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।