ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केसरी सिंह बस्ती एवं सर्व हिंदू समाज शाहपुरा का विशाल हिंदू सम्मेलन 7 फरवरी को

By Shubh Bhaskar · 02 Feb 2026 · 118 views
केसरी सिंह बस्ती एवं सर्व हिंदू समाज शाहपुरा का विशाल हिंदू सम्मेलन 7 फरवरी को

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- शाहपुरा केसरी सिंह बस्ती एवं सर्व हिंदू समाज शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में उत्साह और तैयारियाँ चरम पर हैं। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के क्रम में सर्व हिंदू समाज एवं सीताराम बाबा श्री राम मंदिर, उदयभान गेट परिसर में विधिवत पोस्टर विमोचन किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार,
दिनांक 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:15 बजे भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकियों का शुभारंभ श्री राम मंदिर, उदयभान गेट से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महलों के चौक पहुँचेगी।
इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे महलों के चौक में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत-महात्मा एवं धर्मप्रेमी जन सनातन संस्कृति, धर्म एवं राष्ट्र चेतना पर उद्बोधन देंगे।
वहीं सम्मेलन की पूर्व संध्या पर
दिनांक 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 5:15 बजे विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो श्री राम मंदिर, उदयभान गेट से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर वक्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में समाजजनों से सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह सम्मेलन हिंदू एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम बनेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube