ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीएम श्री बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 123 views
पीएम श्री बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पीपाड़ सिटी ।शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल थे। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि विद्यालय में 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' के तहत गठित विज्ञान एवं गणित सर्कल की गतिविधियों के अंतर्गत इस दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान सर्कल प्रभारी महेंद्र सिंह भाटी और गणित सर्कल प्रभारी राकेश जीनागल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गणितीय अभिरुचि विकसित करना है।उत्सव के दौरान सीनियर और जूनियर वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें गणित प्रश्नोत्ततरी चार्ट एवं पोस्टर मेकिंग गणितीय मॉडल प्रदर्शनी में बालिकाओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। विजेताओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर चेतना पूरी गोस्वामी, धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, जगदीश चन्द्र, भारती सैनी, अरविंद कुमार वर्मा, अर्जुन राम, संतोष चौहान, निर्मला दाधीच, नसीब कौर, विवेक मित्र, पप्पूराम सांखला, संगीता पंवार, ओम कंवर, भावना सारण, निरमा मुंडेल, संगीता गोयल, अविनाश सोनेल, राकेश चौहान और ममता टाक सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube