आपके सहयोग से गौशाला में प्रतिदिन हो रही है गौवंश की सेवा।
By Shubh Bhaskar ·
02 Feb 2026 ·
84 views
आपके सहयोग से गौशाला में प्रतिदिन हो रही है गौवंश की सेवा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मथुरा-
भारत देश में आज भी अनेक ऐसे सेवाभावी लोग एवं संगठन हैं जो निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा में समर्पित हैं। वहीं कलियुग में कुछ अधर्मी तत्वों द्वारा गौवंश पर अत्याचार की घटनाएँ भी सामने आती रहती हैं। ऐसे समय में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण देश में सक्रिय होकर गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए सतत कार्य कर रहा है।
संगठन के कार्यकर्ता गौशालाओं में रहकर प्रतिदिन गौवंश की सेवा, उपचार, चारा-पानी की व्यवस्था तथा सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं। यह समस्त सेवाएँ जनसहयोग से संचालित हो रही हैं, जिससे गौ माताओं को सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन गौ माता की सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराए जाने के बाद प्रत्येक घर में गौ माता की पूजा कराई जाएगी। इस संकल्प की पूर्ति के पश्चात वे जीवित समाधि लेने का भी प्रण कर चुके हैं।
संगठन ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर आगे आएँ, गौवंश की रक्षा में सहयोग करें और गौ पुत्र धर्म दास महाराज के इस पावन संकल्प को पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभाएँ।
आइए, मिलकर आगे बढ़ें और गौवंश बचाने का संकल्प लें। 🐄