ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बजट से आम आदमी को तत्काल कोई राहत नहीं मिली- *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 02 Feb 2026 · 42 views
बजट से आम आदमी को तत्काल कोई राहत नहीं मिली- *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा अखिल भारतीय संयुक्त समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार ०1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने 85 मिनट के बजट भाषण में देश के विकास की सुनहरी तस्वीर प्रस्तुत की है तथा अधिकांश योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की गई है, जो देश की प्रगति के लिए सकारात्मक संकेत है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि हालांकि यह बजट देश के दीर्घकालीन विकास की दिशा में अच्छा प्रयास है, लेकिन इससे आम आदमी और मध्यम वर्ग को तत्काल कोई ठोस राहत मिलती नजर नहीं आती। विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं के लिए इस बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई प्रभावी समाधान सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास की नींव युवाओं के रोजगार पर टिकी होती है। जब तक युवाओं को स्थायी रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। साथ ही भारत के गांवों का समुचित विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दो वक्त की रोटी और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि यदि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाएं और उनका वास्तविक लाभ धरातल पर आम नागरिकों तक न पहुंचे, तो ऐसे बजट को पूर्ण रूप से सफल नहीं कहा जा सकता। सरकार को चाहिए कि वह योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे, ताकि आम जनता को उनका वास्तविक लाभ मिल सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube