12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में एटक का प्रदर्शन
By Shubh Bhaskar ·
02 Feb 2026 ·
23 views
12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में एटक का प्रदर्शन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) अलवर द्वारा 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में संगठन से जुड़े लोगों ने अपने कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन का. हरिओम चुघ एवं राजकुमार बक्शी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए का. तेजपाल सैनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है तथा ट्रेड यूनियनों और श्रमिक अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को लागू कर श्रमिकों को गुलामी जैसी स्थिति में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के स्थान पर नया कानून लाकर उसे कमजोर करने की साजिश की जा रही है।
का. सैनी ने यह भी कहा कि जब सरकार श्रमिकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं कर रही है, ऐसे समय में देश के प्रधान न्यायाधीश की हालिया टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है, जिस पर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में जुझारू संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं है, इसलिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाना आवश्यक है।
प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा श्रमिक विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर मनमोहन सैनी, भोलाराम शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, अजय कुमार,बाबूलाल,सुबेसिंह मीणा,रमेश कालड़ा,प्यारे लाल, रामबाबू शर्मा,बिशन लाल, जमना देवी,बाबूलाल लखपति, ब्रजमोहन मिश्रा,महेन्द्र यादव, कालीचरण जोशी,सीताराम खुराना, जयप्रकाश,नन्दलाल, सुमेर सहित अनेक श्रमिक साथी उपस्थित रहे।