ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी काले कानून के विरोध में ०3 फरवरी को अलवर में विशाल मशाल जुलूस!

By Shubh Bhaskar · 02 Feb 2026 · 36 views
यूजीसी काले कानून के विरोध में ०3 फरवरी को अलवर में विशाल मशाल जुलूस!
यूजीसी काले कानून के विरोध में ०3 फरवरी को अलवर में विशाल मशाल जुलूस!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
यूजीसी द्वारा लागू किए गए तथाकथित काले कानून के विरोध में जनआक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, ०3 फरवरी 2026 को अलवर शहर में एक विशाल मशाल जुलूस (मशाल रैली) का आयोजन किया जाएगा। यह जुलूस शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक (कंपनी बाग) अलवर से प्रारंभ होगा। परशुराम सर्किल संयोजक ओमप्रकाश शर्मा व
आयोजकों ने बताया कि यूजीसी का यह कानून शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों में भारी असंतोष व्याप्त है। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार और यूजीसी तक विरोध की आवाज़ को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
इस जुलूस में समाज के प्रबुद्धजन, छात्र, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों ने अलवर के सभी जागरूक नागरिकों से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
मशाल जुलूस को लेकर प्रशासन को भी पूर्व सूचना दे दी गई है तथा कार्यक्रम को अनुशासित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube