ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी काले कानून के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन का ऐलान – *पंडित चतुर्वेदी*

By Shubh Bhaskar · 02 Feb 2026 · 71 views
यूजीसी काले कानून के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
– *पंडित चतुर्वेदी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-मध्य प्रदेश (भोपाल)- अखिल भारतीय संयुक्त समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यूजीसी द्वारा बनाए गए वर्तमान कानून के विरोध में देशव्यापी जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी कानून पर रोक लगाते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, लेकिन यदि सरकार इस कानून के समर्थन में न्यायालय में अपना हलफनामा पेश करती है, तो इसके विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इस राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान का शुभारंभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया। मध्य प्रदेश ब्राह्मण मंच के संयोजन में पंडित सुनील पांडे (भोपाल) एवं प्रफुल्ल दुबे (सागर) के नेतृत्व में होटल शुभ, मालवीय नगर भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपूर्ण मध्य प्रदेश से आए ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रादेशिक सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं शासकीय नौकरियों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण बढ़ाने के प्रयासों तथा इसे लेकर न्यायालय में की जा रही कानूनी कार्यवाही के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर तीव्र निंदा एवं भर्त्सना की गई।
सम्मेलन में आगामी ०8 मार्च 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली सवर्ण समाज की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशों की ब्राह्मण इकाइयों से आह्वान किया गया। इसके साथ ही यूजीसी अधिनियम के विरोध में साहित्य एवं जनसंपर्क माध्यमों से समाज के सभी वर्गों में जन जागरण अभियान शीघ्र ही प्रदेश व देशभर में चलाने की अपील की गई।
इस अवसर पर विप्र नारी सेवा संस्था की संस्थापिका श्रीमती प्रमिला शर्मा (इंदौर),ब्रह्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी (नई दिल्ली),राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश दुबे (सतना),प्रदीप जोशी (राजगढ़),सुधीर जोशी (सीहोर), एल.एन.सरोज (आगर),अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, भोपाल अध्यक्ष एम.पी. व्यास, गंगाप्रसाद विधवा (टीकमगढ़), अंकित दुबे (नलखेड़ा-सुसनेर), विनय शुक्ला,डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी (बैतूल),के.के. तिवारी (ओरछा) सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन के समापन पर भोपाल के एक प्रमुख चौराहे पर यूजीसी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube