यूजीसी काले कानून के विरोध में रैणी में स्वर्ण समाज का केंडल मार्च, मशाल जुलूस निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन।
By Shubh Bhaskar ·
01 Feb 2026 ·
62 views
यूजीसी काले कानून के विरोध में रैणी में स्वर्ण समाज का केंडल मार्च, मशाल जुलूस निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी-
अलवर जिले के रैणी कस्बे में रविवार को यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध के तहत स्वर्णकार समाज,वैश्य समाज,ब्राह्मण समाज एवं राजपूत समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार के प्रति रोष जताया।
रविवार शाम को स्वर्ण समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने मोमबत्तियां जलाकर केंडल मार्च निकाला। वहीं समाज के युवाओं ने हाथों में मशालें लेकर रैणी कस्बे के समस्त प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान “मोदी मुर्दाबाद”, “अमित शाह मुर्दाबाद”, “बीजेपी मुर्दाबाद” तथा “यूजीसी कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए गए।
केंडल मार्च एवं मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में स्वर्ण समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरा कस्बा विरोध प्रदर्शन का साक्षी बना। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में कानून को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ महासभा का समापन किया गया। समाज के वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र और तेज किया जाएगा।