ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर ने मनरेगा योजना में संशोधन का किया विरोध- *सीपीआई*

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 47 views
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर ने मनरेगा योजना में संशोधन का किया विरोध- *सीपीआई*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर,ने पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर मनरेगा योजना मे किए गए संशोधन एवं नाम परिवर्तन के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को जिला सचिव तेजपाल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से चल रही योजना का नाम बदल कर राष्ट्रपिता की उपाधि का अपमान किया है,मोदी सरकार द्वारा जो भी कानूनों में संंशोधन किए गए हैं, वो जनता के हित के विपरीत ही प्रभावित हुए हैं।प्रदर्शन में मोदी सरकार के विरोध नारे लगाए गए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सरकार से मांग करती हैं कि मनरेगा कानून में किए गए संंशोधन वापिस लिए जावे, तथा मजदूरों के 200दिन कार्य दिवस एवं 700रु प्रति दिन मजदूरी की जावे।
प्रदर्शन को राजकुमार बक्शी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में लगातार संघर्ष करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन में कामरेड भोलाराम शर्मा,मनीष कुमार,सुबे सिंह मीणा,अनिल कुमार,ब्रजेश कुमार,ब्रजमोहन मिश्रा,अशोक सैनी,मनमोहन सैनी,सीताराम खुराना,कालीचरण जोशी,रमेश कालडा,बाबू लाल गौड,बंसी सोनी,गजराज सिंह,बाबू लाल लखपति,रणजीत बैरवा आदि उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube