ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

समान शिक्षा, समान नौकरी, समान अधिकार की मांग को लेकर शंखनाद सभा आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 53 views
समान शिक्षा, समान नौकरी, समान अधिकार की मांग को लेकर शंखनाद सभा आयोजित।

यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में सर्व समाज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में तथा कथित रूप से जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाली नीतियों के खिलाफ सर्व समाज संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार अपराह्न पुलिस कमिश्नर गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर शंखनाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने इसे सामान्य वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात बताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।
*विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों* ने अपने विचार रखते हुए सभी वर्गों से एकजुट रहने का आह्वान किया तथा भावी पीढ़ी के भविष्य और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। *वक्ताओं ने चेतावनी दी कि* यदि यूजीसी विनियम 2026 को वापस नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज को व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सभा में यह भी स्पष्ट किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं विधिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा राजधानी जयपुर के साथ-साथ दिल्ली स्थित मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
शंखनाद सभा में राष्ट्रीय सवर्ण दल,विप्र महासभा,करणी सेना, राजपूत महासभा,गौड़ हरियाणा ब्राह्मण महासभा,वैश्य समाज, भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी,राष्ट्रीय समता विकास पार्टी,हिन्दू परिषद,पुजारी महासभा,अखिल भारतीय ब्राह्मण समन्वय समिति सहित अनेक संत-महंतों तथा जैन, कायस्थ समाज और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुरेश चंद शर्मा व आरक्षण विरोधी बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube