ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती तिलक नगर में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 28 views
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती तिलक नगर में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश निर्देशानुसार, भाजपा एससी मोर्चा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया के नेतृत्व में रविवार को वॉर्ड संख्या 53, तिलक नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले हैं। उनके द्वारा दिया गया समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और कार्यों से समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया और समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री हीरालाल बोहरा, जिला आईटी प्रभारी पवन बैरवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवराज बैरवा, रामस्वरूप चंदेल,सुनील खटीक, दिवांशु बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube