ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की कामना व जनकल्याण को लेकर सुंदरकांड के पाठ का किया आयोजन

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 59 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की कामना व जनकल्याण को लेकर सुंदरकांड के पाठ का किया आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़-
अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड के कुंड मोहल्ले में राज्य सरकार द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने तथा देश जनकल्याण और जजमानों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर किन्नर समाज की ओर से शिवन्या बाई एवं रेखा बाई के सान्निध्य में सुंदरकांड के पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। सुंदरकांड के शुभारंभ से पहले महंत स्वामी अमन भारती महाराज पंडित अजय शर्मा,पंडित शानू शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर महेश शास्त्री द्वारा सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ किया गया।सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की। पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। सुंदरकांड समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर कस्बे में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला। अमन भारती महाराज व अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube