ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक दशक से सीवर समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 48 views
एक दशक से सीवर समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- सांगानेर क्षेत्र की गायत्री नगर बी कॉलोनी में पिछले एक दशक से चली आ रही गंभीर सीवर समस्या के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी रेखा शर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
रेखा शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में सीवर की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। गंदा पानी वर्षभर सड़कों पर बहता रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आबादी के अनुपात में सीवर लाइन बहुत छोटी है, जिस कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सांगानेर उपखंड अधिकारी एवं नगर निगम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान रेखा शर्मा, विनीत शर्मा, मोहसिन कुरैशी, फिरोज कुरैशी सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube