ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बजट से पहले आम जनता को झटका, कल से महंगे होंगे सिगरेट-तंबाकू उत्पाद।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 33 views
बजट से पहले आम जनता को झटका, कल से महंगे होंगे सिगरेट-तंबाकू उत्पाद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- दिल्ली केंद्रीय बजट से पहले सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर बड़ा फैसला लेते हुए आम उपभोक्ताओं को झटका दिया है। एक फरवरी से सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला सहित कई नशे से जुड़े उत्पादों के दामों में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। इस निर्णय का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, एक फरवरी से चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दायुक्त सुगंधित तंबाकू और गुटखा जैसे उत्पादों पर एमआरपी आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू की जाएगी। इससे इन उत्पादों पर लगने वाला कर बढ़ जाएगा, जिसका असर कीमतों में इजाफे के रूप में दिखाई देगा।
वहीं सिगरेट पर अब उसकी लंबाई के आधार पर कर लगाया जाएगा। नई कर दरों के अनुसार प्रति सिगरेट 2.05 रुपये से लेकर 8.50 रुपये तक उत्पाद शुल्क निर्धारित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से खासतौर पर प्रीमियम और लंबी सिगरेटों की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा बीड़ी पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत बरकरार रखी गई है, जिससे बीड़ी उपभोक्ताओं पर भी महंगाई का असर पड़ेगा।
सरकार के इस कदम को जहां एक ओर राजस्व बढ़ाने और तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं में इसे लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube