ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निर्माणाधीन भवानीपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 27 views
निर्माणाधीन भवानीपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

दैनिक शुभ भास्कर बिहार अमौर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है, मामलें को लेकर बीपीआरओ को दिए आवेदन सौंपा गया. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'पंचायत सरकार भवन' निर्माण का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है. लेकिन भवानीपुर पंचायत में बन रहा पंचायत सरकार भवन राम भरोसे है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सरपंच प्रतिनिधि मेराज आलम सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जाकर जांच किए. जिसमें बताया कि कुर्सी लेबल तक कार्य हुआ है और जो बीम दिया गया है उसमें अधिकतर में छड़ का प्रयोग नहीं किया गया है. जिसमें लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि कम गुणवत्ता वाले बालू-सीमेंट के मिश्रण का उपयोग कर कार्य किया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है. जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
ग्रामीणों ने इसको लेकर पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है. जिसमें कहा कि घटिया निर्माण कार्य को सुधार कर करवाए जाए इस संबंध में बीपीआरओ नूतन कुमारी ने कहा कि मामले को लेकर सोमवार को स्थल का जांच किया जाएगा,अगर ऐसा मामला है तो कार्यवाही की जाएगी. वही एलईओ परशुराम सिंह ने बताया कि जानकारी तो नहीं है अगर छड़ का प्रयोग किए बिना बीम ढलाई किया है तो कारवाई की जाएगी,

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube