ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन बिहार बाल भवन किलकारी में आयोजित हुआ।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 10 views
टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन बिहार बाल भवन किलकारी में आयोजित हुआ।

दैनिक शुभ भास्कर बिहार जिसमें जिले भर के 14 ब्लॉक से आए शिक्षक प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिंदी,उर्दू, इंग्लिश, गणित, विज्ञान पांच विधाओं में सभी प्रखंडों से आए चयनित में कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मंत्री बिहार सरकार लेशी सिंह, जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में अमौर प्रखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानाध्यापक धीरज कुमार को सामाजिक विज्ञान में नवाचार शिक्षण एवं परंपरागत शिक्षापद्धति से हट कर सुगम बाल केंद्रित व टी एल एम आधारित शिक्षण के लिए जिला अवॉर्ड दिया गया।
जिला पदाधिकारी व मंत्री लेशी सिंह ने खुद बाईस्कोप को देखा और सराहना की।
धीरज कुमार ने कहा था टी एल एम वर्ग एक से तीन तक के बच्चों के लिए निर्मित है और किसी भी विषय या पाठ के लिए उपयोगी है। बच्चे काफ़ी उत्सुकता एवं जिज्ञासापूर्वक इस टी एल एम के माध्यम से सीखते है ।
ऐसे ही प्रयासों से प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने अमौर प्रखंड क्षेत्र के अत्यंत पिछड़े इलाके में अवस्थित मध्य विद्यालय पैठानटोली को एक विशिष्ट पहचान दिलाया है। नवाचारी शिक्षा, स्कूल प्रबंधन, छात्र उपस्थिति, स्वच्छ विद्यालय केलिए पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रधानाध्यापक के रूप में सम्मानित हो चुके है।
उक्त टीएलएम कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य डायट श्रीनगर सहित विभागीय पदाधिकारी के साथ जूरी मेंबर उपस्थित थे। इस उपलब्धि के लिए शिक्षक जाबीर अख्तर शिक्षक संघ अध्यक्ष, अबरार आलम, सुनील कुमार साह, जयमंगल कुमार,प्रवेज आलम, अली असगर, इमारन गौसिया, साजिया प्रवीण ने प्रधानाध्यापक को शुभकामनाएं दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube