ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सेवा व पक्षी सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 23 views
गौ सेवा व पक्षी सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान जोधपुर सेवा दिवस उद्देश्य से आज राधारानी गौशाला चांदपोल मे गौ माता को हरा चारा, गुड़ खिलाकर व पक्षी धाम में पक्षियों को दाना खिलाकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को भोजन कराना, सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर, स्ट्रेचर टोली भेंट करना आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता हैं

गहलोत ने बताया कि रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य किए जाते है गहलोत ने बताया की फाउंडेशन द्बारा पिछले 4-5 सालो से लगातार महिने की 5-7 सेवा कार्य किए जा रहे है गहलोत ने आमजन से अपील की है की इस पुण्य सेवा कार्य मे आप अधिक से अधिक संख्या मे रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे इस दौरान आज मुरली सोनी, विजयलक्ष्मी हर्ष, भुप्रेन्द्र सिंह जोधा, धनवंती सोनी, तेजकवंर जोधा, महेन्द्र आदि उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube