ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मसौढ़ी में दसवीं के छात्र की चाकू से हत्या, हमलावर फरार

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 21 views
मसौढ़ी में दसवीं के छात्र की चाकू से हत्या, हमलावर फरार

दैनिक शुभ भास्कर बिहार पटना : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी और डांक बंगला सड़क के समीप कुछ बदमाशों ने एक दसवीं के छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आनन फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना एम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रोहित कुमार कृष्णापूरी मनिचक मुहल्ले का रहने वाला था। जो घर से सब्जी मंडी के लिए निकला था। वापस लौटने के क्रम में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उनके द्वारा चाकू से वार किया गया। जिससे छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे चर्चा रही कि छात्र के कोचिंग में कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube