ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कादीसहना मंडल द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन: आमली बंगला से शिवपुरी तक गूँजा 'भारत माता की जय' का उद्घोष

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 122 views
कादीसहना मंडल द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन: आमली बंगला से शिवपुरी तक गूँजा 'भारत माता की जय' का उद्घोष

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

कादीसहना-शाहपुरा तहसील के कादीसहना मंडल द्वारा हिंदू एकता को समर्पित एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमली बंगला से प्रारंभ होकर शिवपुरी स्थित आशुतोष दरबार तक निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के साथ उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा।
केसरी साफे और राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक
रैली में शामिल सभी पुरुष प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी साफे में नजर आए, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और एकजुटता का प्रतीक बना। दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।
शाम 4 बजे आमली बंगला से शुरू हुई यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आशुतोष दरबार, शिवपुरी पहुँची। पूरी राह 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रही। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
आशुतोष दरबार पहुँचने पर रैली का भव्य स्वागत किया गया, जहाँ सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसमें अध्यक्ष रामेश्वर दरोगा, कोषाध्यक्ष मायाकांत आचार्य, संदीप सोमानी, अशोक जैन, देवेंद्र सिंह, सांवर धाकड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube