ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अशोक विहार कर्मचारी कॉलोनी में बच्चों को खेलने से रोकने का आरोप, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 6 views
अशोक विहार कर्मचारी कॉलोनी में बच्चों को खेलने से रोकने का आरोप, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर अशोक विहार कर्मचारी कॉलोनी स्थित सार्वजनिक पार्क में बच्चों के खेलने को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग पार्क के तथा कथित विकास के नाम पर अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप करते हुए बच्चों को खेलने से रोकते हैं, नुक्ताचीनी करते हैं और समझाइश देने पर भी अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैडमिंटन, बॉल कैच जैसे सामान्य खेलों से किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती, इसके बावजूद बच्चों को खेलने से रोका जा रहा है। इससे न केवल बच्चों के बालमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी उन्हें गलत सीख मिल रही है।
निवासियों ने बताया कि एक ओर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर शहर में बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से अलवर सांसद खेल उत्सव, अलवर टाइगर मैराथन जैसे नवाचार किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कुंठित मानसिकता के लोग कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क पर अधिकार जमाने के प्रयास में छोटे बच्चों को खेलने से भी रोक रहे हैं।
कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक पार्कों में अनधिकृत रूप से दखलंदाजी करने वालों पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि बच्चे बिना डर और दबाव के खेल सकें तथा स्वस्थ वातावरण में उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube