जो गौ माता के लिए जीवन समर्पित करते हैं, उन पर सदैव बनी रहती है गौ माता की कृपा।
By Shubh Bhaskar ·
31 Jan 2026 ·
66 views
जो गौ माता के लिए जीवन समर्पित करते हैं, उन पर सदैव बनी रहती है गौ माता की कृपा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मथुरा-
ब्रजभूमि मथुरा में गौ सेवा को अपना जीवन लक्ष्य बनाने वाले ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज आज गौ भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गौ वंश की सेवा को समर्पित कर दिया है। प्रतिदिन सैकड़ों गौ माताओं की निस्वार्थ सेवा कर रहे गौ पुत्र धर्म दास महाराज एक साधारण संत होते हुए भी गौ माता की विशेष कृपा के पात्र हैं।
गोलोक ब्रज क्षेत्र में जहाँ एक से बढ़कर एक तपस्वी, ज्ञानी, खड़ेश्वरी संत और सनातन धर्म की पताका फहराने वाले असंख्य महापुरुष हैं, वहीं गौ माता को ही अपनी जननी मानकर पूरा जीवन उनके चरणों में अर्पित करने वाले संतों में गौ पुत्र धर्म दास महाराज का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। बाल्यावस्था में ही गौ माता के प्रति समर्पण भाव से भगवा वस्त्र धारण कर, नंगे पांव देशभर में भ्रमण करते हुए गौ संरक्षण और जागरूकता का संदेश देना उनके तप और त्याग को दर्शाता है।
ब्रज रज में जन्म लेकर गोपाल की कृपा से सम्पूर्ण भारत में चौबीसों घंटे निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में संलग्न गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प भी लिया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 31 जनवरी को बंसीवट गौशाला में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के वृन्दावन नगर अध्यक्ष गौ पुत्र राहुल ब्रजवासी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से गौ माताओं को हरे चारे की सेवा प्रदान की गई।
गौ पुत्र राहुल ब्रजवासी, गौ पुत्र धर्म दास महाराज के परम शिष्य हैं और वे भी गौ माताओं की सेवा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं।
गौ सेवा के इस पावन कार्य से क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुँच रहा है।