ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बागरा बस स्टेण्ड से आकोली तक सड़क की खराब स्थिति पर विधायक को ज्ञापन दिया

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 392 views
बागरा बस स्टेण्ड से आकोली तक सड़क की खराब स्थिति पर विधायक को ज्ञापन दिया

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर टीलाराम सिंधल बिबलसर बागरा बस - स्टेण्ड से आकोली तक मुख्य भीनमाल सड़क की खराब स्थिति पर ग्रामवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जनहानि हो रही है। ग्रामवासियों ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को खेताराम पुत्र करनाराम प्रजापत आकोली की सड़क पर खड़े के कारण दुर्घटना में मौत हो गई। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन टोल टेक्स ठेकेदार अपनी मनमर्जी चलाता है और सड़क की मरम्मत नहीं करवाता है। ग्रामवासियों ने विधायक से मांग की है कि विधानसभा में प्रश्नकाल में सार्वजनिक निर्माण विभाग और टोल टेक्स ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए और तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो टोल टेक्स वसूलने वाले ठेकेदार को ठेका निरस्त करके ब्लैक लिस्ट किया जाए। ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण व्यापारियों और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube