संत रविदास महाराज की 649 वी जयन्ती पर भाजपा एस सी मोर्चा ने स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया।
By Shubh Bhaskar ·
31 Jan 2026 ·
53 views
संत रविदास महाराज की 649 वी जयन्ती पर भाजपा एस सी मोर्चा ने स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया।
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशा निर्देशानुसार भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया के नेतृत्व में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वीं जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 64, सुभाष नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास महाराज के विचारों — समता, सेवा और स्वच्छता — को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री हीरालाल बोहरा, राजेश जीनगर, गिरिराज मेघवाल, पवन बैरवा, बरदी चंद तगाया, मोहनलाल सुनारीवाल, मुकेश खटीक, गोपाल पलिया, मयंक सुनारीवाल, रामप्रसाद उचेनिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने एवं समाज में स्वच्छता व सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।