ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विधायक डॉक्टर बैरवा ने किया फूड फेयर मेले का उद्घाटन

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 29 views
विधायक डॉक्टर बैरवा ने किया फूड फेयर मेले का उद्घाटन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ब्राइट माइंड स्कूल, शाहपुरा में आयोजित फ़ूड फेयर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न फ़ूड स्टॉलों का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए स्वादिष्ट एवं स्वच्छ खाद्य उत्पादों का स्वाद चखा।
डॉ. बैरवा ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के तारा चास्टा, अशोक चास्टा, अखिल चास्टा, वंदना शर्मा-प्रधानाध्यापिका, एएसपी राजेश आर्य, पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, राजेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, कैलाश धाकड़, पुष्पेंद्र कोली, शिव सुवालका, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube