ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डूडसी चौराहे के पास गड्ढे ने ली युवक की जान : होटल संचालक की मौत, मोटरसाइकिल गिरने से हुआ हादसा ।

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 196 views
डूडसी चौराहे के पास गड्ढे ने ली युवक की जान : होटल संचालक की मौत, मोटरसाइकिल गिरने से हुआ हादसा ।


जालौर - ( टीलाराम सिंधल बिबलसर ) । रामसीन बागरा रोड पर डूडसी चौराहे से पहले एक सड़क हादसे में प्रसिद्ध 'खिसिया महा शक्ति खेतिया होटल' के संचालक खेताराम प्रजापत (26) की मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे के कारण हुआ, जिससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे हुई। आकोली निवासी खेताराम प्रजापत (पुत्र करनाराम प्रजापत) अपनी मोटरसाइकिल से नायरा पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे डूडसी की तरफ जा रहे थे। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।



हाईवे पर गड्डों के कारण होटल संचालक की बाइक बेकाबू हो गई।

इस हादसे में खेताराम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से पालनपुर (गुजरात) रेफर किया गया। हालांकि, जिस एम्बुलेंस से उन्हें ले जाया जा रहा था, वह भी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्भाग्यवश, खेताराम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही हाईवे पर दम तोड़ दिया। खेताराम अपने होटल के विशेष व्यंजन 'खिसिया' के लिए क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध थे। उनके निधन से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति भारी रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते हाईवे के गड्ढे भर दिए जाते, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube