ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रेम विवाह की रंजिश में किडनैप का आरोप। तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, दो की मौत, युवक गंभीर घायल।

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 125 views
प्रेम विवाह की रंजिश में किडनैप का आरोप।

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, दो की मौत, युवक गंभीर घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी-
राजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय दर्दनाक रूप ले लिया, जब नया गांव माचाड़ी के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक घायल युवक को कथित रूप से किडनैप कर ले जा रहे थे। घायल युवक की पहचान विवेक गुर्जर (निवासी खेड़ली चंदावत, लक्ष्मणगढ़) के रूप में हुई है। विवेक ने पुलिस को बताया कि उसने करीब तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिससे युवती पक्ष नाराज था और इस संबंध में पूर्व में पुलिस से पाबंदी भी लगवाई गई थी।
विवेक के अनुसार, शुक्रवार को वह बाइक से बुटोली गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बुटोली से आगे युवती पक्ष के लोगों ने बोलेरो से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरने के बाद उसे जबरन बोलेरो में डालकर उसके साथ मारपीट की गई। विवेक का कहना है कि उसे लेकर जा रही बोलेरो नया गांव माचाड़ी के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बोलेरो सवार रामफूल गुर्जर (50) निवासी बिलंदी श्यामगंगा तथा राजेन्द्र प्रसाद चौधरी (50) निवासी मालाखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के भोलाराम ने आरोप लगाया कि विवेक उनकी भतीजी को किडनैप कर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनका दावा है कि विवेक और उसके साथी दुपहिया व चौपहिया वाहनों से बोलेरो का पीछा कर रहे थे और ओवरटेक के प्रयास में वाहन पलट गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। बोलेरो मालाखेड़ा निवासी राजेन्द्र चौधरी की थी, जो स्वयं वाहन चला रहे थे और वाहन बुकिंग पर बुलाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा घायलों के बयान के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube