ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़: पीएमश्री विद्यालय के भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण, भामाशाहों का हुआ अभिनंदन

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 300 views
पीपाड़: पीएमश्री विद्यालय के भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण, भामाशाहों का हुआ अभिनंदन

​पीपाड़ शहर। स्थानीय सेठ भीकम चंद मुथा राजकीय पीएमश्री विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित मुख्य द्वार का शुक्रवार को गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि करीब 8 लाख रुपये की लागत से तैयार इस भव्य प्रवेश द्वार को सेठ भीकमचंद मुथा भामाशाह परिवार ने विद्यालय को समर्पित किया।​समारोह के दौरान मुम्बई से आये मुख्य भामाशाह के परिजनों में उनकी पुत्रियों में उगम कँवर, पौत्रीयां इंद्रा,शशि,रीना,मोना,भारती का विद्यालय प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भामाशाह परिवार के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।​विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि विद्यालय के विकास में भामाशाहों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने जानकारी दी कि ​मुख्य द्वार का निर्माण पूर्णत भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से हुआ है।​इस परियोजना पर कुल 8 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।​कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन ने भामाशाहों और उनके परिजनों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से बहुमान किया।​प्रधानाचार्य गहलोत ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार होता है, जिससे विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, गणमान्य नागरिक और छात्राये उपस्थित रही।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube