18 वर्षीय रौशन कुमार की निर्मम हत्या के खिलाफ पाली मसौढ़ी रोड 3 घंटे तक जाम
By Shubh Bhaskar ·
30 Jan 2026 ·
66 views
18 वर्षीय रौशन कुमार की निर्मम हत्या के खिलाफ पाली मसौढ़ी रोड 3 घंटे तक जाम
दैनिक शुभभास्कर पटना बिहार:18 वर्षीय रौशन कुमार पिता जलाल दास ग्राम देवरिया के नृशंस व बर्बता पुर्ण तरीके से किए गए हत्या के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में मसौढ़ी पालीगंज सड़क 3 घंटे तक जाम रहा अपराधीयो को अबिलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने व पीडित परिवार को 10 लाख रुपया मुआवजा देने कि मांग की हैं इस घटना के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में घंटो सड़क जाम रहा पालीगंज के डीएसपी और मसौढ़ी भगवानगंज दुल्हिनबाजार थाना घटना स्थल पर पहुंचा जहां पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया मसौढी वीडिओ के द्वारा पीडित परिवार को ₹20000 व कबीर दास अन्देष्टी की ओर से मृतक के परिजनों को ₹3000 दिया गया । प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के मसौढी प्रखंड सचिव राकेश कुमार जिला कमेटी सदस्य नागेश्वर पासवान कपिल पासवान राम भगवान राम अमरनाथ प्रसाद सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे सड़क जाम के दौरान नेताओं ने कहा कि आज अपराधी बेलगाम है आम आदमी सुरक्षित नहीं ये सुशासन नहीं अपराध का राज है भाजपा जदयू की नई सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में अपराधियों का संरक्षण दिया जा रहा है तभी अपराधी बेलगाम है तभी अपराध की घटनाएं वेतहाशा बढ रही है अगर तत्काल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भाकपा माले इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाएगी उपयुक्त मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ