ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

UGC काले कानून पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत : *पं. चतुर्वेदी*

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 33 views
UGC काले कानून पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत : *पं. चतुर्वेदी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा केंद्र सरकार के निर्देशन में जारी की गई विवादित गाइडलाइंस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने का अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर इस आदेश को लोकतंत्र एवं संविधान की जीत बताया।
प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय उन सभी वर्गों की भावनाओं को बल देता है, जो लंबे समय से UGC के इस कथित काले कानून का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब संपूर्ण सवर्ण समाज यह जानना चाहता है कि इस अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय में क्या जवाब प्रस्तुत करती है।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक इस कानून को पूर्ण रूप से वापस नहीं लिया जाता और समाज की शंकाओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा व्यवस्था में समानता और न्याय का समर्थक है, लेकिन किसी भी प्रकार के एकपक्षीय एवं असंवैधानिक प्रावधानों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी सुनवाई में न्यायपूर्ण निर्णय आएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube