ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मोबाईल की दुकान से एक लाख रूपये व मोबाईल चोरी में वांछित 5,000/- रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 176 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

मोबाईल की दुकान से एक लाख रूपये व मोबाईल चोरी में वांछित 5,000/- रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 03 दिसम्बर को करणी नगर नान्ता में मोवाईल की दुकान से एक लाख रूपये नगदी व दो मोबाईल चोरी होने की घटना में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत केन्द्रीय डॉ. पूनम के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी थाना नान्ता चेतन शर्मा पुलिम निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 21 दिसम्बर को प्रकरण के मुख्य अभियुक्त एवं पाँच हजार रूपये के ईनामी अपराधी रौनक नायक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण:- 05 दिसम्बर को फरियादी नरेश राठौर ने पुलिस थाना नान्ता पर रिपोर्ट दी कि मैं रजनी टेलीकॉम के नाम से अग्रवाल भोजनालय के सामने दुकान चलाता हूं एवं मोबाइल व एमेसरिज विक्री करता हूं 02 दिसम्बर समय 7.30 PM पर दुकान बंद करके घर चला गया था एवं सुबह करीब 9.00 AM पर दुकान खोली तो मेरी दुकान में से गल्ले में रखे करीब 1 लाख रूपये व 2 मोवाइल VIVO व OPPO कंपनी को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

उक्त रिपोर्ट पर एफआईआर नम्बर 255/2025 धारा 305(a) BNS में दर्ज कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में 13 दिसम्बर को घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध संर्घपरत बालक को डिटेन कर बाद अनुसंधान सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया था। टीम द्वारा घटना के मुख्य अभियुक्त रोनक नायक के रहने व छुपने के सम्भावित स्थानों पर दविश दी लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से बचता रहा। अभियुक्त रोनक नायक की गिरफ्तारी पर पाँच हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई। टीम द्वारा 21 दिसम्बर को बांछित अभियुक्त रोनक नायक को करणी माता मंदिर के पास में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त रौनक नायक से अनुसंधान जारी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube