ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुष्ठ निवारण दिवस 30 जनवरी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा संचालित।

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 24 views
कुष्ठ निवारण दिवस 30 जनवरी
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा संचालित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता एवं निवारण के उद्देश्य से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कुष्ठ निवारण दिवस की थीम ‘भेदभाव का अंत एवं गरिमा सुनिश्चित करना’ रखी गई है। इस थीम को साकार करने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं में सरपंचगण द्वारा ग्राम सभा सदस्यों से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सामाजिक भेदभाव समाप्त करने हेतु अपील की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी ग्राम सभा में कोई कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्ति उपस्थित होता है, तो उसे ग्राम सभा का विशिष्ट अतिथि बनाया जाएगा तथा ग्राम सभा प्रमुख द्वारा कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही, स्कूली स्तर पर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के आयोजन के भी निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मीडिया के माध्यम से संदेशों का प्रसारण किया जाएगा तथा पोस्टर, पैम्पलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री के जरिए जनसामान्य को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं सामाजिक स्वीकार्यता के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं एवं विभिन्न राजकीय कार्यक्रमों में भी कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर समय पर उपचार, सामाजिक समावेशन एवं गरिमामय जीवन को सुनिश्चित करना है।

More News

मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
दुकान से बुजुर्ग को घसीटकर बेरहमी से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटे!
शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube