ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मसौढ़ी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 17 views
मसौढ़ी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया

दैनिक शुभ भास्कर भोले कुमार पांडे बिहार मसौढ़ी:पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात सौ ग्राम गांजा एवं गांजा बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है. मसौढ़ी ए एसपी कोमल मीणा ने प्रेस वार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दि। पुलिस ने वताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मसौढ़ी में कुछ दुकानदार अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं उनके टीम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो दुकानों से गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों दुकानदारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।छापेमारी के क्रम में मोहम्मद खुर्शीद आलम के गुमटी से 500 ग्राम गांजा एवं रामबाबू सांव कि किराना दुकान से 200ग्राम गांजा वरामद हुई।जानकारी देते हुए मसौढ़ी एएसपी कोमल मीणा ने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और साथ ही उनपर कार्रवाई भी की जा रही है.
पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube