ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रसद विभाग की अनदेखी के चलते गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार जोरों पर।

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 35 views
रसद विभाग की अनदेखी के चलते गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार जोरों पर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-अलवर रसद विभाग की लापरवाही और कमजोर निगरानी के कारण शहर में गैस रिफिलिंग का अवैध कार्य खुलेआम चल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों से व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस भरने का काम बेधड़क किया जा रहा है, जिससे न केवल नियमों की धज्जियाँ उड़ रही हैं बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्स मेन स्वयं घरेलू सिलेंडर पहुंचाने का काम करते है और अवैध तरह से सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा हैं। और बताया जाता है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। गैस रिफिलिंग के दौरान होने वाली लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अब देखना यह है कि रसद विभाग कब जागेगा और इस गंभीर मामले पर सख्त कदम कब उठाएगा।

रसदविभाग गैस_रिफिलिंग लापरवाही जनसुरक्षा प्रशासन_जवाबदेही

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube