ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा की मेहनत लाई रंग :- शाहपुरा जिला अस्पताल में लंबे समय से रिक्त डॉक्टरों के पद भरे

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 62 views
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर
शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा की मेहनत लाई रंग :- शाहपुरा जिला अस्पताल में लंबे समय से रिक्त डॉक्टरों के पद भरे

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला अस्पताल शाहपुरा में लंबे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मांग पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खिंवसर द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए डॉक्टरों के कुछ पदो पर नियुक्तियां की गई हैं।
इस निर्णय से क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था सुदृढ़ होगी। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को हो रही असुविधाओं से अब राहत मिलेगी।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में शाहपुरा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।
1. डॉ मानसी सक्सैना- चिकित्सा अधिकारी (मनोरोग) psy
2. ⁠डॉ रुचिका चौधरी - चिकित्सा अधिकारी (रेडियो) Radio
3. ⁠डॉ नवीन सिंह - Emergency medicine
4. ⁠डॉ प्रदीप मीणा- FM
5. ⁠डॉ आस्था दाधीच - PATHO
6. ⁠डॉ बाबू लाल रानोलिया- Pharmacology
7. ⁠डॉ देवेंद्र सिंह गुर्जर - GYNAE
8. ⁠डॉ विना जोशी - GYNAE- CHC Baneda

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube