ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोनभद्र पुलिस ने 60 किलो गांजा, दो लग्ज़री स्कॉर्पियो व 05 तस्कर गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 33 views
सोनभद्र पुलिस ने 60 किलो गांजा, दो लग्ज़री स्कॉर्पियो व 05 तस्कर गिरफ्तार

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी टीम* पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन मोड़ तिराहा क्षेत्रान्तर्गत मम्मी के ढाबा के पास बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा दो काली स्कॉर्पियो वाहनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनमें से एक वाहन पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी पाई गई।
तलाशी के दौरान *स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 संख्या OD-15-Z-4146 में दो बोरी में 40 किलोग्राम एवं स्कॉर्पियो N संख्या UP-32-NP-3600 से एक बोरी में बीस पैकेट 20 किलोग्राम कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, गांजा खरीद-बिक्री के ₹5,20,000- नगद, 07 मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी से ₹5,000 नगद बरामद किए गए। मौके से कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube