शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का आठवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम दिया
By Shubh Bhaskar ·
28 Jan 2026 ·
17 views
शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का आठवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम दिया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अभिभाषक संस्था शाहपुरा के तत्वाधान में जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने का आंदोलन एक वर्ष 1 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है जिला बचाओ संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर आठवां स्मरण पत्र जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया। 8 माह पूर्व में जिला बचाओ संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था। परन्तु सरकार ने 8 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है। जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र जिला बहाली नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, महासचिव कमलेश मुंडेतिया, प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता, संघर्ष समिति सदस्य सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान, मोहम्मद छिपा, सूर्य प्रकाश ओझा, प्रवीण पारीक, अखिल व्यास, मदनलाल कंडारा, छोटू रंगरेज, धनराज जीनगर, सुनील पाराशर, अरुण राव, राजमल शर्मा, अभय गुर्जर, कार्तिक दाधीच, महावीर बैरवा, सोनू बेरवा सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।
*जिला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक 1 फरवरी2026 को*
शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर 1 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे न्यायालय परिसर शाहपुरा में अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।