ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी उपखण्ड क्षेत्र में हरे-भरे वृक्षों की खुलेआम कटाई, प्रशासन मौन।

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 142 views
रैणी उपखण्ड क्षेत्र में हरे-भरे वृक्षों की खुलेआम कटाई, प्रशासन मौन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में दिनदहाड़े हरे-भरे वृक्षों को बेरहमी से काटकर प्रकृति के श्रृंगार को नष्ट किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। हालात यह हैं कि लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी भय के खुलेआम वृक्षों की कटाई कर रहे हैं।
चिंताजनक पहलू यह है कि यह क्षेत्र माननीय केंद्रीय कैबिनेट वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद रैणी इलाके में पर्यावरणीय कानूनों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इतना ही नहीं, राजस्थान सरकार के वन मंत्री आदरणीय संजय शर्मा का गृह जिला होने के बावजूद यहां वन संपदा पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रैणी क्षेत्र में पीपल जैसे पवित्र एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्षों की भी खुलेआम कटाई की जा रही है। इसके बावजूद राजस्व विभाग एवं संबंधित वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
क्षेत्रवासियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध कटाई पर रोक लग सके और प्राकृतिक धरोहर को बचाया जा सके। मिडिया को यह जानकारी महेश मीणा खौहरा चौहान द्वारा वाट्सएप द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube