ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सियारा में शहीद की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब: 61 यूनिट रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 229 views
सियारा में शहीद की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब: 61 यूनिट रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

​पीपाड़ सिटी। देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की शहादत को नमन करने का जज्बा ग्राम पंचायत सियारा में देखने को मिला। भाजपा मंडल के महिपाल राव व मनोहर खिलेरी ने बताया कि बुधवार को शहीद रामस्वरूप भड़ला की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा शहीद स्मारक पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभक्ति के जयघोष के बीच शहीद की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।​शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया।
​पुण्यतिथि के मौके पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जैसे ही प्रतिमा से पर्दा हटा, पूरा परिसर "शहीद रामस्वरूप अमर रहे" के नारों से गूंज उठा।​शिविर का शुभारंभ सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और शहीदों के पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस गरिमामयी अवसर पर उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल, ढगलाराम आंवला, रघुवीर सिंह बिश्नोई, उम्मेद सिंह खोजा, संजय मुंडेल खांगटा, सोम सिंह उदावत, और मनोहर सिंह समाजसेवी सुरेश खिलेरी, नितिन भड़ला, सुमेर राम सेल, रामपाल रियाड, फत्ता राम रियाड, रामकरण गोदारा, रमेश भड़ला, महिपाल राव, महेंद्र भड़ला और रामसिंह भड़ला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube