ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

UGC कानून के विरोध में राष्ट्रीय समता विकास पार्टी का बयान, कानून को बताया स्वर्ण समाज के लिए घातक।

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 130 views
UGC कानून के विरोध में राष्ट्रीय समता विकास पार्टी का बयान, कानून को बताया स्वर्ण समाज के लिए घातक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
राष्ट्रीय समता विकास पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए UGC कानून पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून स्वर्ण समाज के लिए गंभीर आर्थिक एवं मानसिक संकट का कारण बनेगा और इससे समाज के बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।
बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यह कानून स्वर्ण समाज की बेटियों और बेटों के लिए असुरक्षा का वातावरण पैदा करेगा। उन्होंने आशंका जताई कि कानून के दुरुपयोग की संभावना से निर्दोष युवाओं को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है, जिससे उनकी शिक्षा, सम्मान और भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि 13 जनवरी 2026 से लागू किए गए इस कानून से समाज में आपसी भेदभाव और तनाव बढ़ेगा। पहले से मौजूद जातिगत कानूनों के बावजूद इस नए कानून को लागू करना समाज में और अधिक वैमनस्य फैलाने वाला कदम है।
राष्ट्रीय समता विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि इस कानून को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी हस्तक्षेप की मांग की ताकि देश में सामाजिक समरसता बनी रहे।
बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसी भी कानून को लागू करने से पहले उसके सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube